गिरिडीह झारखण्ड

महिला हॉकी टीम की खिलाड़ीयों को सलूजा गोल्ड की ओर से दिया गया खेल

Share This News

गिरिडीह की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ीयों को सलूजा गोल्ड की ओर से गुरुवार को शास्त्रीनगर में खेल किट दिया गया।बताया गया कि दिसंबर में गुमला में होने वाले अंडर 19 अंतर जिला हॉकी टूर्नामेंट लिए गिरीडीह की महिला टीम तैयार हैं। टीम की बेस्ट गोलकीपर प्रियंका पाठक, खुशी सिंह समेत कई और खिलाड़ीयों को सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सलूजा और सलूजा प्रबंध निदेशक तरनजीत सलूजा और सतविंदर सलूजा ने टीम के कोच रवि कुमार के साथ टीम की प्लेयर्स को नए हॉकी स्टिक के साथ सारे कीट उपलब्ध कराया।

मौके पर सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सलूजा ने कहा कि लड़कियों को खेल को लेकर हर तरह से सहयोग मिलना चाहिए। अब दौर बदल चुका है जिसके कारण गिरिडीह की लड़कियां भी खेल के क्षेत्र में नेशनल लेबल पर प्रदर्शन कर रही है। लिहाजा, लड़कियों के इसी उत्साह को उनका सहयोग मिल रहा है। जिसे खेल के क्षेत्र में लड़कियां गिरिडीह का परचम लहरा सके। खिलाड़ियों ने इसके लिए सलूजा गोल्ड परिवार के प्रति आभार प्रकट किया