गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह का तापमान 7 डिग्री पर लुढ़का, शहरी क्षेत्र में नही जल रहा अलाव

Share This News

गिरिडीह में दो दिनों से ठंड के कारण शहर और गांवों का जनजीवन ठहर सा गया है। रविवार को तापमान में भारी गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण सुबह लोग देर से घरों से निकले। ज्यादातर लोग गर्म कपड़ों में देखे गए। दो दिनों से कनकनी इतनी है कि लोग अपने हाथों को जेब में समेटे नजर आ रहे हैं। खासकर सुबह और शाम के बाद पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट आ रही है।

जिससे सामान्य जनजीवन ठंड से परेशान है। खासकर फुटपाथी दुकानदारों, रिक्शा ठेला व चालकों, गरीब गुरबों के लिए सर्द रात काटना मुश्किल हो रहा है। शहरी क्षेत्र में अब भी अलाव नहीं जला रहा है जबकि इसकी जरूरत है। तापमान में आई गिरावट से लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी है। लोग बीमार पड़ने लगे हैं। शाम में अचानक तापमान में गिरावट और पछुआ हवा के झोंके के कारण वातावरण में कनकनी बढ़ जाती है। जिससे बाहर कामकाज करनेवाले लोग बीमार पड़ रहे हैं।