गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में आयोजित झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता में गिरिडीह और धनबाद का रहा दबदबा

Share This News

गिरिडीह नगर भवन में झारखंड राज्य जूडो संघ एवं गिरिडीह जूडो संघ के तत्वाधान में दो दिवसीय जुडो प्रतियोगिता का समापन आज पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के 16 जिलों के 200 जूडो खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह और धनबाद का दबदबा रहा, इस दौरान मुख्य अतिथि गिरिडीह जूडो संघ के मुख्य संरक्षक डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, झारखंड राज्य संघ के उपाध्यक्ष प्रिंस मिश्रा, झारखंड राज्य संघ कोषाध्यक्ष अंशुमन राय, तकनीकी अध्यक्ष धनबाद जिला जूडो संघ के सचिव पप्पू सिंह, बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव सिंह, पलामू सचिव सुमित कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में गिरिडीह जूडो संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संरक्षक चुन्नूकांत एवं सचिव उज्जवल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं रेफरी की भूमिका उपेंद्र कुमार प्रिंस मिश्रा एवं उज्जवल सिंह ने निभाया। प्रतियोगिता के पहले दिन में सफल खिलाड़ियों को झारखंड राज्य जूडो संघ के अध्यक्ष कृष्णानंद त्रिपाठी एवं महासचिव प्रशिक्षित तिवारी ने हार्दिक बधाई दी है।