खेल-कूद गिरिडीह झारखण्ड

नेशनल पिकल बॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की हुई घोषणा, गिरिडीह विजय इंस्टीट्यूट में चल रही है स्टेट टीम की प्रैक्टिस

Share This News

अहमदाबाद में होने वाले नेशनल पिकल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए शनिवार को बरमसिया के विजय इंस्टिट्यूट में झारखंड टीम की घोषणा की गई। बताया गया कि 5 और 6 मार्च को गुजरात में होने वाली पिकलबॉल नेशनल चैम्पियनशिप कि तैयारी खिलाड़ियों द्वारा गिरिडीह के बिजॉय इंस्टीट्यूट मे लगातार की जा रही है।स्टेट टीम का गिरिडीह में सेलेक्शन ट्रायल किया गया।सलेक्शन कमेटी के पदाधिकारियों में झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जालान,धनबाद से सहसचिव बी.सुधीर, रांची से नीता सहाय हैं।इस अवसर पर ब्रह्म देव प्रसाद, नितेश नंदन, देवराज आनंद, संतोष शर्मा, अभिषेक सहाय,राजु सिंह, राजीव सिन्हा,आदि मौजूद रहे।

विदित हो कि पूरे विश्व मे सबसे तेजी से लोकप्रिय और पसंद किए जाने वाले खेल पिकलबॉल झारखंड मे भी खेला जाने लगा है।गुजरात के अहमदाबाद मे सिंगल, डबल्स और मिक्स डबल्स और40+सिंगल ,डबल्स और मिक्स डबल्स का नेशनल चैम्पियनशिप 5 और6मार्च को होने वाला है।जिसकी सूची जारी करते हुए झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि गुजरात में पंद्रह से ज्यादा राज्य के लगभग 150 प्रतिभागियों द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हैं। झारखंड से महिला वर्ग में पल्लवी और भूमी जबकि पुरूष वर्ग में अमित तुरी, कनिष्क , तनिष तर्वे, अमित गुप्ता, शुभम,रोहित कुमार ,बिकास सिन्हा और प्रभात कुमार का चयन किया गया है।