गिरिडीह झारखण्ड

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह ने मनाया रंगोत्सव सह होली मिलन समारोह

Share This News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रंगोत्सव सह होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को मघुबन वेजिस के निकट साहू घर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यार्थी परिषद् के नियमित परिषद् गीत के द्वारा किया गया। बाद में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक प्रदीप बाघ द्वारा अभाविप के समाज में भूमिका एवं छात्रों का महत्व व गरिमा तथा होली के महत्व के बारे में बताया गया। कहा कि अखिल भारतीय विधार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। चुकी विद्यार्थी परिषद अपने अनुशासन एवं समाज में किए गए सभी कार्यक्रम के लिए हमेशा जाना जाता है। इघर नगर मंत्री अक्षय कुमार ने संगठन के महत्व को बताते हुए कहा कि परिषद हमेशा छात्राओं के लिए मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम करके छात्राओं, बहनों को सशक्त एवं जागरूक बनाने का कार्य करता हैं। मिशन साहसी के माध्यम से भारत में करोड़ों छात्राओं को प्रतिवर्ष प्रशिक्षण दी जाती है। बाद में एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली मनाई गई। साथ ही होली की बधाई दी गई।

मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रो०विनिता कुमारी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, विभावि सहसंयोजक कृष्ण त्रिवेदी, विभाग संयोजक कोडरमा एवं गिरिडीह कुमार गौरव, नगर मंत्री अक्षय कुमार, कॉलेज अघ्यक्ष अंकित राज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह, प्रेम कुमार, अभिषेक शर्मा,बार एसोसिएशन सचिव चुन्नुकांत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष गुप्ता, अभाविप नगर सहमंत्री उज्जवल तिवारी, तान्या कुमारी,

बबलू यादव, कॉलेज उपाध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, राहुल पाण्डेय, आशुतोष मोदी, बजरंगी यादव, कॉलेज मंत्री सुमन चौधरी, कार्यालय मंत्री विशाल तिवारी, नगर सोशल मीडिया प्रमुख रोशन राय, टीसभीपी प्रमुख अभिषेक वर्मा, नगर कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा यादव, पवन शर्मा, निर्भय सिंह, अनिकेत राय, मिसा रॉय, प्रिति कुमारी, विद्या कुमारी, अंजलि कुमारी, अनुराग सागर, आनंद कुमार,निरज शर्मा, हिमांशु सिंह, प्रियांशु कुमार, बंटी यादव , राहुल मंडल ,बिक्रम वर्मा , रोशन देव, गाण्डेय नगर मंत्री शिवम गुप्ता, रितेश पाठक,सचिन पाठक, प्रहलाद पंडा,बमबम रॉय, प्रिंस कुमार समेत 100 की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।