गिरिडीह झारखण्ड

सावधान ! झारखंड के कई जिलों में आज से तीन दिनों तक चलेगी लू, येलो अलर्ट जारी

Share This News

झारखंड में तापमान में वृद्धि व लहर चलने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें, तो अब लू चलेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 29, 30 एवं 31 मार्च को राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा समेत कई जिलों में लू चल सकती है।

29 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार व चतरा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। 30 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने के आसार हैं। 31 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला, पू्र्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के कुछ भागों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

मौसम विभाग ने लू को लेकर चेतावनी और सुझाव जारी किया है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से धूप से बचने की सलाह दी गई है। खासकर पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को बचने कहा गया है क्योंकि ऐसे लोगों में गर्मी की बीमारी के लक्षणों की संभावना बढ़ जाती है। लू से बचने के लिए इन चीजों को करें फॉलो
– खुद को हाइड्रेट रखें
-पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
– नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी, बेल शरबत जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें
– हल्के रंग, ढीले व सूती के कपड़े पहने
– मध्य धूप में बाहर निकलने से बचे
– बाहर निकले तो सिर को कपड़े से ढकें या छतरी टोपी का इस्तेमाल करें