गिरिडीह झारखण्ड

दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़ कई लोगों ने झामुमो का दामन थामा, गिरिडीह विधायक ने किया स्वागत

Share This News

झामुमो जिला कार्यालय में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की उपस्थिति में लगभग 40 महिलाएं और पुरुष ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गिरिडीह विधायक ने सभी नए कार्यकर्ताओ को माला पहना कर झामुमो परिवार में स्वागत किया।

इस दौरान विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कार्यों से प्रभावित होकर और झामुमो के नीति शिद्धान्तों को मानते हुए लोग झामुमो से जुड़ रहे है सभी का झामुमो परिवार में स्वागत है झामुमो हर सुख दुख में इनलोगो के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि धीरे-धीरे झामुमो का जनाधार बढ़ रहा है झारखंड सरकार के कार्य आम जनमानस हेतु है जिससे प्रभावित होकर विभिन्न संगठनों को छोड़कर लोग झामुमो का दामन थाम रहे है सभी लोगो का झामुमो परिवार में स्वागत है।
इस कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक और जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, राकेश सिंह रॉकी, राकेश सिंह टुन्ना, मो० अकील सोनू, मो० एहसान अंसारी उपस्थित रहे।