प्रेमी-प्रेमिका दाम्पत्य सूत्र में बंधकर एकदूजे के हो गए। मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दुधीटांड़ गांव से जुड़ा है। प्रेमी गिरिडीह के शीतलपुर और प्रेमिका दुधीटांड़ का रहनेवाली है। दोनों के बीच तीन माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिनों पूर्व दुधीटांड़ में लड़की की बहन का शादी समारोह चल रहा था।
लड़का भी शादी समारोह में शामिल हुआ। समारोह में प्रेमालाप करते युगल प्रेमी पर परिजनों की नजर पड़ गई। परिजन लड़की को डांट फटकार लगाने लगे। इस दौरान लड़की उस लड़के से शादी करने की जिद्द पर अड़ गई। लड़की की जिद्द के आगे परिजन को झुकना पड़ा।