Site icon GIRIDIH UPDATES

24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञेश्वर महाकाल की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई

Share This News

अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा आज 8 फरवरी 2025 को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ तिरंगा चौक गिरिडीह में मंगल कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञेश्वर महाकाल शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मंगल कलश यात्रा में 1008 महिलाओं व कन्याओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह से अरघाघाट पहुंचकर कलश का पूजन किया, पुनः वापस गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह पहुंच कर यह कलश यात्रा समाप्त हुई।

इस दौरान गायत्री माता की जय ,यज्ञ भगवान की जय, हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा,मानव मात्र एक समान, एक पिता की सब संतान ,अनाचार का अंत हो दहेज प्रथा बंद हो ,नशा नाश की जड से भाई, फल इसका अतिशय दुःख दायी आदि नारे लगाए जा रहे थे। यह कार्यक्रम आज 8 फरवरी से लेकर 11 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन 24 कुंडीय यज्ञशाला में हवन होगा जिसमें सभी लोग अपने हाथों से आहुतियां प्रदान कर सबके उज्जवल भविष्य, मंगलमय जीवन एवं राष्ट्र के उन्नति एवं प्रगति हेतु प्रार्थना करेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रकार के संस्कार यथा मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन , विद्यारंभ ,दीक्षा यज्ञौपवित आदि नि:शुल्क संपन्न कराए जाएंगे। वहीं 10 फरवरी को शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होगा एवं शाम को दीप महायज्ञ संपन्न होगा।

शांतिकुंज से आए हुए संत के द्वारा चार दिनों तक भारतीय अध्यात्म ,वेद गायत्री, यज्ञ ,भारतीय संस्कृति ,जीवन जीने की कला ,हमारा जीवन सुखी एवं निरोगी कैसे बने इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इस कार्यक्रम को कामेश्वर सिंह , सतीश कुमार , बासुकीनाथ राय, छोटू तुरी, तरुण रजक,नरेश यादव , भागीरथ प्रसाद सिंह,अनिरुद्ध राम, महेश गुप्ता,अर्चना देवी, पुष्पा शक्ति, पूनम बरनवाल,अमृता बरनवाल ,मधु चौरसिया ,वीणा गुप्ता , उर्मिला बरनवाल ,सुचित्रा देवी सहित गायत्री परिवार से जुड़े सभी लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ

Exit mobile version