Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह सदर अस्पताल के बाहर संदिग्ध परिस्थिति में मिला एक व्यक्ति, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Share This News

गिरिडीह सदर अस्पताल के बाहर सोमवार, 17 फरवरी को संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद अस्पताल के कर्मी उसे अंदर ले गए तो डॉक्टर ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति सदर अस्पताल में अपना इलाज करने के लिए आया था लेकिन वह अस्पताल के बाहर ही गिर गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। काफी देर तक वहीं पड़े रहने पर कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ी, तो लोगों ने इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मियों को दी।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी नगर थाना की पुलिस को भी दे दी गई। जिसके बाद शव को सदर अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया। बताया गया कि शव की पहचान होने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Exit mobile version