Site icon GIRIDIH UPDATES

पेयजल समस्या समेत कई मांगो को कॉलेज प्रशासन ने किया पूरा, AVBP कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का जताया आभार

Share This News
भीषण गर्मी को देखते हुए कई दिनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह कॉलेज ईकाई द्वारा कॉलेज प्रशासन से कॉलेज में लगे सभी वाटर फिल्टर को यथाशीघ्र मरम्मत करवाने व अन्य कई मुख्य मांगों को पूरा किया गया। जिसमें अभाविप गिरिडीह कॉलेज ईकाई की संघर्षों की जीत हुई।
छात्र संघ के द्वारा पूर्व में कॉलेज परिसर में लगाए गए वाटर फिल्टर को ठीक करवाकर पेयजल की समस्या को गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने आज कर्मचारी को बुलाकर वाटर फिल्टर को ठीक करवाया। जिससे कॉलेज में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राएं को पेयजल की समुचित व्यवस्था मिलेगी। मौके पर अभाविप के गिरिडीह कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, नगर कार्यकारिणी सदस्य अवघेश वर्मा, सक्रिय कार्यकर्ता ऋषि त्रिवेदी आदि कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह कॉलेज प्राचार्य का आभार प्रकट किया है।
Exit mobile version