Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह: गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी पीछे से टक्कर, पुलिस पदाधिकारी की मौत, कई घायल

Share This News

 

गिरिडीह के बेंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में बेंगाबाद थाना में पदस्थापित एसआई विनय कुमार हांसदा की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग जख्मी हो गए, दुर्घटना में चालक के अलावे पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इसके अलावे सड़क किनारे फुटपाथ पर झोंपड़ी बनाकर रह रही एक महिला भी घायल हुई है।

घटना बेंगाबाद मुख्य बाजार से पांच सौ मीटर की दूरी पर रातडीह के समीप घटी है। बताया जाता है कि पेट्रोलिंग के लिए निकले बेंगाबाद थाना के 407 वाहन को एक तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है पेट्रोलिंग वाहन 407 में एसआई विनय हांसदा के बैठते समय यह घटना घटी। घटना में एसआई विनय हांसदा की मौत मौके पर ही गयी। सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

 

बता दें कि एसआई विनय कुमार हांसदा 2018 बैच के पदाधिकारी थे और फिलहाल वह बेंगाबाद थाना में अपनी सेवा दे रहे थे। बताया जाता है लगभग एक वर्ष पूर्व एसआई विनय कुमार हांसदा की शादी हुई थी। वह अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए। घटना के बाद बेंगाबाद थाना में कोहराम मच गया है।

Exit mobile version