गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में बारात जा रहा डीजे वाहन पलटा, कई लोग घायल

Share This News

गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के गड़कुरा गांव के समीप सोमवार की देर रात बारात जा रहे एक डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में वाहन के सभी चारो चक्के ऊपर की ओर उठ गए और वाहन पर सवार लोग उंसके नीचे दब गए।

हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन घटना में आधे दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमे दो की स्थिति काफी चिन्ताजनक बनी हुई है। जिनका इलाज धनबाद में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बारात गाड़ी का ड्राइवर नशे में था।