गिरिडीह झारखण्ड धनबाद

गिरिडीह-धनबाद रोड में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, कई लोग घायल

Share This News

गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग स्थित बड़कीटाड़ जंगल के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। मारुति इक्को वैन और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में धनबाद के झरिया के भोरा निवासी मुकुंद महतो, अनिता देवी और ऑटो चालक शामिल हैं।