गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की वाहन से टक्कर, हुई मौत

Share This News

गिरिडीह के गावां-तिसरी मुख्य पथ पर आज अहले सुबह लगभग 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से व्यवसायी की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 54 वर्षीय गावां थाना मोड़ निवासी अनिल कुमार बरनवाल पिता स्व रामेश्वर लाल बरनवाल रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से खोटमनाय पेट्रोल पंप की ओर गए थे।

उसी दौरान बेला महादेव मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की सहयोग से उन्हें घायल अवस्था में गावां सीएचसी लाया गया, जहां डॉ काजिम खान ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने गांवा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।