गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में ब्रांडेड कंपनी का नकली गुटखा बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मशीन और गुटखा ज़ब्त

Share This News

गिरिडीह शहरी क्षेत्र मोहलीचुंवा में गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए ब्रांडेड कंपनियों का नकली गुटखा बनाने वाले सुरेश साहू नामक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

गिरिडीह नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने संयुक्त रूप से अपने टीम के साथ ये कार्रवाई की।

बताया गया कि आरोपी प्रसिद्ध गुटखा कंपनी बहार और तुलसी ब्रांड का नकली गुटखा बनाता था। पुलिस ने लगभग पचास हजार के स्टॉक के साथ घर से मशीन को भी जब्त किया है।