Site icon GIRIDIH UPDATES

कड़ी मशक्कत से 24 घंटे बाद मिला दुखहरण नाथ मंदिर के समीप नदी में डूबे युवक का शव

Share This News

गिरिडीह। बाबा दुखहरण नाथ मंदिर के समीप नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे के बाद नदी से बरामद किया गया। सोमवार को नदी में डूबे के बाद युवक को ढूंढने के लिए स्थानीय और धनबाद से आये गोताखोरों की टीम को लगाया गया था।

24 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बरामद किया गया। बताते चलें कि धनबाद के सिजुआ स्थित न्यू श्याम कॉलोनी का रहने वाला युवक युवक गौतम चौहान अपने परिवार वालों के साथ सोमवार को पूजा करने गिरिडीह के बाबा दुखहरण नाथ मंदिर आया था।

सोमवार की दोपहर युवक नहाने के क्रम में नदी के गहरे पानी में डूब गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा फौरन उसकी खोजबीन शुरू की गई थी। मगर युवक का कुछ पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय और धनबाद के गोताखोरों की टीम को युवक की तलाश करने में लगाया गया था। इधर शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Exit mobile version