Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह रेड क्रॉस सोसाइटी की एजीएम संपन्न, डीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार का दिया निर्देश।

Share This News

गिरिडीह। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह शाखा की वार्षिक आमसभा शनिवार को गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गिरिडीह समाहरणालय के सभागार में हुई मीटिंग में सिविल सर्जन डाॅ एसपी मिश्रा, एसडीओ विस्पुते श्रीकांत, रेड क्रॉस के चैयरमेन अरविंद कुमार, सचिव विवेश जालान समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

मीटिंग में ब्लड बैंक के सुचारू संचालन और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सोसाइटी के अध्यक्ष डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी और रेड क्रॉस सोसाइटी के आपसी सहयोग और समन्वय से गरीब और जरूतमंद लोगों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जाएगा। रेड क्रॉस भवन में ओपीडी सेवा और फिजियोथेरेपी सेंटर को और बेहतर करने का निर्णय लिया गया।

डीसी ने सिविल सर्जन को रेड क्रॉस भवन में अटल क्लीनिक शुरू करने का सुझाव दिया। डीसी ने गिरिडीह रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों को ओपीडी सेवा में टीबी और लेप्रोसी मरीजों को विशेष सुविधा देने का निर्देश दिया। डीसी ने बताया कि ब्लड डोनेशन का कार्य रेड क्रॉस का सबसे प्रमुख उद्देश्य है। डीसी ने जिले के लोगों से अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

डीसी ने सोसाइटी के सदस्यों से मतदाता जागरूकता अभियान में भी जिला प्रशासन को सहयोग करने का सुझाव दिया। बैठक में उप चेयरमेन चरणजीत सिंह सलूजा, संयुक्त सचिव निकिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, कार्यकारिणी सदस्य मदन लाल विश्वकर्मा, संजय भुदोलिया, डॉ मो आज़ाद, आजीवन सदस्य संजय कुमार, तमन्ना प्रवीण, संदीप विमल, रितेश सराक, अंजय कुमार, दशरथ शर्मा, संजू देवी, रतन गुप्ता, परमजीत सिंह छावड़ा, नरेंद्र सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version