गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश मनोरंजन

फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ी गई ऐश्वर्या राय, मचा हड़कंप

Share This News

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गुरुवार की शाम एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट में ऐश्वर्या नामक लड़की विमान में सिगरेट पीते मिली। जिसके बाद लड़की को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या जमशेदपुर की रहने वाली है। वह टॉयलेट में माचिस की तीली से सिगरेट जलाकर पी रही थी। इस दौरान वीडियो भी बना रही थी। वहीं, हवा में उड़ते विमान में धुएं की महक से विमान में उच्च तकनीक के लगे सेंसर से रेड लाइट जलने लगी। विमान के चालक और क्रू मेंबरों में अफरा-तफरी फैल गई।

इसके क्रू मेंबर विमान के टॉयलेट के पास पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। विमान दरवाजे को बाहर से भी खोलने का बटन रहता है। इसकी जानकारी क्रू मेंबरों को ही रहती है। क्रू मेंबर ने दरवाजा खोला तो लड़की ने हड़बड़ा कर सिगरेट और माचिस की तीली को कमोड में फेंकने वाली थी, इससे पहले क्रू मेंबर ने टिशू पेपर के के जरिये सिगरेट और माचिस की तिल्ली को लेकर सुरक्षित रख लिया। एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करते ही इंडिगो एयरलाइंस रांची मैनेजर मोहित आहूजा को घटना की जानकारी दी।