गिरिडीह झारखण्ड धर्म

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार चलायेगा गृहे–गृहे यज्ञ अभियान

Share This News

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को पूरे भारतवर्ष में गृहे – गृहे यज्ञ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 8 बजे सुबह से 12 बजे तक एक साथ लाखों घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। इस अवसर पर गिरिडीह में भी लगभग 3 हजार घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न किया जाएगा। बताया गया कि इस आयोजन के लिए गायत्री परिवार द्वारा जिला के सभी प्रखंडों में जन जागरण अभियान चलाया गया है।

इस संबंध में अभियान के जिला प्रभारी सुदामा नायक ने कहा कि एक साथ एक ही समय हजारों घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन होने से पर्यावरण शुद्ध होगा। इसके साथ ही मनुष्य में अध्यामतिक ऊर्जा का संचार होगा और लोगों के मन से बुराइयों और कुविचार दूर होगा। कहा कि गायत्री परिवार द्वारा यह कार्य कई वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक साथ हजारों घरों में गायत्री यज्ञ होगा। ब

ताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के कामेश्वर सिंह, बुधन प्रसाद वर्मा, माथुर प्रसाद, सुरेश यादव, राजेश कुमार, अनिल कुमार साहू, संजय चौरसिया, काशी प्रसाद, पुष्पा शक्ति, उर्मिला बरनवाल, पार्वती बरनवाल, सुमन गुप्ता, पूनम भादानी, सरिता साहू सहित अन्य लोगों की भूमिका सरहनीय है।