गिरिडीह झारखण्ड धर्म

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने मनाया माता भगवती देवी शर्मा का महाप्रयाण दिवस

Share This News

अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ गिरीडीह में आज दिनांक 29 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की सह संचालिका माता भगवती देवी शर्मा जी का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। आज ही के दिन भाद्रपद पूर्णिमा वर्ष 1994 में उन्होंने इस काया का परित्याग किया था l

इस शुभ अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ तिरंगा चौक गिरिडीह में मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य के लिए गायत्री महामंत्र का दो घंटे का अखंड जप किया गया, साथ ही दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया lइस शुभ अवसर पर शक्तिपीठ प्रांगण में पांच फूल के पौधों का रोपण भी किया गया l

इस शुभ अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि माता भगवती देवी शर्मा ने महिलाओं को वह अधिकार दिया जिससे वह वंचित थी, इन्होंने उन्हें केवल यज्ञ में शामिल होने का अधिकार ही नहीं दिया यज्ञ संचालन का अधिकार भी प्रदान किया l इसके साथ गायत्री महामंत्र जप का अधिकार भी पूर्व में महिलाओं को नहीं था माता भगवती देवी शर्मा ने उन्हें यह अधिकार प्रदान किया ,जिसके कारण आज करोड़ों माताएं – बहनें नित्य गायत्री महामंत्र का जाप कर रही है और अपने एवं अपने परिवार को उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है l

दीप महायज्ञ में गायत्री महामंत्र ,महामृत्युंजय मंत्र एवं अन्य वैदिक मंत्रों से मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य के लिए आहुतियां प्रदान की गई l उपस्थित परिजनों ने संकल्प लिया की माता भगवती देवी शर्मा के संदेशों को अछुते क्षेत्रों में पहुंचने का कार्य किया जाएगा l कार्यक्रम को सफल बनाने में कामेश्वर सिंह, पोखन महतो,जय प्रकाश राम, अनिरुद्ध राम, प्रदीप कुमार सिंहा, प्रकाश गुप्ता ,रामकुमार जी ,पूनम गुप्ता ,अर्चना देवी, यशोदा देवी ,मीना देवी ,वीणा देवी, अनीता देवी ,दुलारी देवी, महिला मंडल की बहनों का सहयोग प्राप्त हुआ l