गिरिडीह झारखण्ड धर्म

अमरनाथ गुफा से महज 2 किलोमीटर दूर फटा बादल, 5 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Share This News

अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फट गया। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में करीब पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। शुरुआती मिली जानकारी के मुताबिक जब यह घटना हुई तब मौके पर करीब बारह हजार यात्री मौजूद थे।

अमरनाथ गुफा से करीब दो किलोमीटर दूर यह घटना हुई। न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक अमरनाथ की गुफा के नीचे शाम साढ़े पांच बजे के करीब बादल फटा। मौके पर NDRF, SDRF और तमाम संबंधित एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। इस घटना के बाद अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।