गिरिडीह झारखण्ड

अमरनाथ यात्रा के गिरिडीह से 91 यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

Share This News

पिछले 2 वर्षों के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार द्वारा दी गई अनुमति को लेकर गिरिडीह में भी बाबा बर्फानी के भक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। पूरे देश से लोग अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं इसी कड़ी में आज शहर के बड़ा चौक से अमरनाथ के लिए भक्तजनों का एक जत्था रवाना हुआ। इस दौरान जत्थे में शामिल लोगों ने बड़ा चौक हनुमान मंदिर में माथा टेका और बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले जत्थे में गिरिडीह शहरी क्षेत्र से 58 व बनियाडीह से 33 यात्री शामिल हुए।

जिसमे मुख्य रूप से दीपक यादव, प्रेम यादव, वार्ड पार्षद विजेंद्र यादव, मिथुन चंद्रवंशी, संतोष पांडे, राजेश विश्वकर्मा, जीवन दास, सोनू चौरसिया समेत कई लोग यात्रा में शामिल है। इस दौरान कोडरमा के सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता चुन्नू कांत, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष राकेश मोदी, भाजपा नेता मुकेश जालान ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें रवाना किया।