भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती अंबेडकर चौक पर लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने बाबासाहेब को पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी सदस्यों ने उनके दिखाएं गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
इस बाबत नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि बाबा साहब ने हमें संविधान के रास्ते पर चलने की सीख दी है। उन्होंने हर जाति समाज को उनका हक दिलाने का अथक प्रयास किया है। पूर्वी मंडल अध्यक्ष सौरव सिन्हा ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब ने मूल संविधान बनाया है उसे अच्छी तरह से लागू करने की जरूरत है। जिसमें सभी धर्म जाति के लिए समान हक की बात कहीं गई है। मौके पर गौरव शर्मा, अंशु सिंह, रिशु गुप्ता, आलोक सिन्हा, बृजेश चौधरी, अमित आर्या, विजय राणा, शुभम शर्मा, विभोर वर्णवाल, अमित सिंह, संजीत रजक, राहुल पासवान, रोहित कुमार, राजकुमार चौबे, सुमित सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।