गिरिडीह झारखण्ड देश-विदेश राजनीति

गृह मंत्री अमित शाह के सुरक्षा में चूक ! मुंबई दौरे पर थे अमित शाह

Share This News

गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में मुंबई के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक मामला सामने आया है। बताया गया मुंबई में एक शख्स घंटों उनके आसपास घूमता रहा। उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया था। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के धुले से इस शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया. वहीं आरोपी ने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सासंद का पीए बताया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि 32 वर्षीय हेमंत पवार को सोमवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर अमित शाह और अन्य राजनेताओं के आसपास घूमते देखा गया था।