Site icon GIRIDIH UPDATES

विश्व मलेरिया दिवस पर गिरिडीह सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली, जन जागरूकता से ही मलेरिया की रोकथाम संभव- सिविल सर्जन

Share This News

गिरिडीह सदर अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में जागरूक करना है।
25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है, और इस दिन लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गिरिडीह सदर अस्पताल से भी इसी क्रम में एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

इस दौरान गिरिडीह सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा ने बताया कि रैली का उद्देश्य है कि मलेरिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना, मलेरिया से बचाव के तरीके बताना, लोगों को मलेरिया के लक्षणों के बारे में जानकारी देना, मलेरिया को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करना है, इस दौरान उन्होंने कहा कि 2030 तक देश से मलेरिया को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य है जिसे जन-जागरूकता से ही पाया जा सकता है।

जिसे लेकर आज विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर पूरे देश में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है।
वहीं इस जन जागरूकता रैली में सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा, डॉ रवि महर्षि, डॉक्टर कमलेश्वर प्रसाद, मोहम्मद नदीम सहित स्वास्थ्य सहिया और प्रशिक्षु एएनएम मौजूद थी।

Exit mobile version