Site icon GIRIDIH UPDATES

आनंद डांस ग्रुप गिरिडीह के बच्चों ने धनबाद में आयोजित डांस प्रतियोगिता में मारी बाजी, तीन बच्चों ने फर्स्ट तो तीन ने पाया सेकंड प्राइज

Share This News

कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य संगीत एवं नाट्य संघ द्वारा धनबाद में आयोजित ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक कंपीशन में आनंद डांस ग्रुप गिरिडीह के बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में बाजी मार कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।

छह बच्चों ने धनबाद काला हीरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पाया है। प्रतियोगिता में आनंद डांस ग्रुप के अद्विका आर्या, अंकित बरनवाल और रियांशिका प्रजापति जूनियर विंग में फर्स्ट आए हैं। वहीं सब जूनियर विंग में रक्षित राज, अरण्या आदित्य और काव्या किरण ने सेकंड स्थान पा कर संस्थान का नाम रौशन किया है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आयोजक मंडली द्वारा सभी बच्चों को पुरुष्कृत किया गया। इधर प्रतियोगिता से वापस लौटने के बाद संस्थान में सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। मौके पर आनंद डांस ग्रुप के कोच ने बच्चों ने शुभकामनाएं दी और उन्हें भविष्य में और भी बेहतर करते हुए आगे बढ़ने की बात कही। कहा हमारे संस्थान के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रौशन किया है।

Exit mobile version