गिरिडीह झारखण्ड

सदर अस्पताल में अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Share This News

गिरिडीह सदर अस्पताल में अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ एवं एएनएम जीएनएम कर्मी संघ के संयुक्त तत्वाधान में 19 जनवरी से गिरिडीह में भी अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गयी है। हड़ताल के कारण टीकाकरण पर असर पड़ा। वैक्सीनेशन काउंटर पर कई लोग आए पर उन्हें लौटना पड़ा। दोपहर बाद इक्का-दुक्का लोग ही आए।

चिकित्साकर्मी नौकरी में स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं। मांग नहीं माने जाने तक हड़ताल पर डटे रहने की चेतावनी दी है। धरना की अध्यक्षता कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष शंभू महथा ने कहा कि सरकार से एक सूत्री मांग स्थायीकरण की है। जब तक अनुबंध कर्मियों को स्थाई नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।