गिरिडीह झारखण्ड

पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में निकला मशाल जुलूस, भाजपाइयों ने कहा बदले की भावना से की गई कार्रवाई

Share This News

गिरिडीह। रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध गिरिडीह में भी दर्ज कराया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहर में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया। झंडा मैदान से निकलने के बाद शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए जुलूस काली बाड़ी चौक पहुंचने के बाद समाप्त हो गया। इस दौरान भाजपाइयों ने मुंबई पुलिस द्वारा अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की कड़ी शब्दों में निंदा की। मौके पर लोगों ने महाराष्ट्र पुलिस की इस कार्रवाई पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। भाजपाइयों ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बदले की भावना में डूब कर पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ अनैतिक व्यवहार किया है।

मौके पर पूर्व विद्यायक प्रो जयप्रकाश वर्मा, नगर अध्यक्ष सदानन्द वर्मा, मुकेश जालान, संजीत सिंह, ईजी विनय कुमार, नवीन सिन्हा, उज्जवल गुप्ता, रागिनी लहेरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।