गिरिडीह झारखण्ड

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का हेमंत सरकार पर निशाना, कहा जन आशीर्वाद यात्रा को रोकने के लिए रची गई साजिश

Share This News

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने सूबे की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है। कहा है कि हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। सूबे की विधि व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिग को उद्योग बना दिया गया है। अधिकारी इससे परेशान हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के बाद शुक्रवार की सुबह यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

मंत्री अन्नपूर्णा ने दावा किया कि जन आशीर्वाद यात्रा से राज्य सरकार घबरा गई है। यही कारण है कि जगह-जगह यात्रा को विफल करने की कोशिश की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह से लोगों का समर्थन मिला, उससे साफ है कि जनता में सूबे की सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।