गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

अन्नपूर्णा देवी के लिए वोट मांगने पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, कहा मधुरा और ज्ञानवापी में बनेगा मंदिर

Share This News

गिरिडीह के देवरी में कोडरमा लोकसभा की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के लिए वोट मांगने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को पहुंचे। सभा के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है।

इस नारे से कांग्रेसियों और उनके सहयोगियों की नींद उड़ गयी हैं। इंडी गठबंधन के लोग पूछ रहे हैं कि मोदी को चार सौ सीट क्यों चाहिए। हम बताना चाहते हैं कि 400 सीट क्यों चाहिए।

400 सीट मिलते ही मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि में भव्य श्री कृष्णा मंदिर बनेगा। 400 सीट आने पर पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होगी। ज्ञानवापी परिसर में मंदिर बनेगा। पीओके भारत का हिस्सा बनेगा। भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। धर्म के आधार पर दी जा रही नौकरी पर रोक लगेगी। चार-चार शादी करने वालों की दुकान बंद होंगी।