Site icon GIRIDIH UPDATES

अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा राष्ट्र जागरण 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Share This News

अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा ग्राम बरोटांड दुम्मा प्रखंड जमुआ में आज दिनांक 27 फरवरी को राष्ट्र जागरण 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया। इस कलश यात्रा में 351 बहनों ने अपने माथे पर मंगल कलश रखकर कार्यक्रम स्थल बरोटांड से पूरे गांव का भ्रमण कर पतैया नदी पहुंची ,वहां पर वैदिक मंत्रों के द्वारा सभी कलशों में जल भरा गया ,उसके बाद पुनः यज्ञ स्थल पहुंच कर कलश यात्रा समाप्त हुई।

यहां पर सामूहिक रूप से कलशों की आरती की गई। इस मंगल कलश यात्रा में जिला परिषद गिरिडीह की अध्यक्षा मुनिया देवी एवं पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा ने भी भाग लिया।

यात्रा के दौरान महिला मंडल गिरिडीह की पूनम बरनवाल के द्वारा नारियां देश की जाग जाए अगर युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा ,इस दहेज ने ही फैलाया भारी अत्याचार है इस दानव को मार भगाओ यह समाज का भार है, घर-घर अलख जगायेंगे हम बदलेंगे जमाना आदि गीत गाकर उपस्थित महिलाओं को जागृत किया गया। इस अवसर पर शांतिकुंज प्रतिनिधि राम तपस्या आचार्य जी ने कहा कि राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य है कि समाज में सदाचार की स्थापना हो और सदाचारी लोगों की संख्या बढे ,साथ ही समाज व्यसन मुक्त, नशा मुक्त बने एवं इस राष्ट्र के बच्चे संस्कारवान बने‌। चार दिनों तक लगातार इस महायज्ञ में कोई भी व्यक्ति बिना संकोच के भाग ले सकता है।

इस महायज्ञ में सभी संस्कार मुंडन , अन्नप्राशन, विद्यारंभ ,दीक्षा , विवाह आदि निःशुल्क संपन्न करवाया जाएगा। संस्कार की परंपरा समाप्त हो जाने के कारण ही समाज में विकृतियां की भरमार हो गई है। गायत्री परिवार के द्वारा संस्कारों की परंपरा को पुनः स्थापित किया जा रहा है।

दिनांक 1 मार्च 2024 इस महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी। इस महायज्ञ को सफल बनाने में जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ,अजय वर्मा ,परमेश्वर प्रसाद, विष्णु नारायण वर्मा, किशुन महतो, किशोरी शर्मा, योगेश्वर महतो, भागीरथ प्रसाद सिंह, बासुकीनाथ राय ,भवानी प्रसाद वर्मा सहित महिला मंडल जमुआ की बहनों का भरपूर सहयोग रहा है।

Exit mobile version