गिरिडीह झारखण्ड

नेत्रहीन महिला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नाम सौंपा आवेदन, न्याय की लगाई गुहार

Share This News

गिरिडीह के राजधनवार थाना क्षेत्र के ग्राम डोरणडा निवासी आंख से विकलांग महिला कलावती देवी बुधवार को गिरिडीह व्यवहार न्यायालय परिसर पहुंचकर अपने दुख दिनचर्या को आवेदन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के नाम सौंपा ओर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में महिला ने बताया कि उनके पति मुंबई के एक होटल में नौकर का काम करता है।

लॉकडाउन के कारण पति घर आने में असमर्थ है। इसी का फायदा उठाकर आंख से लाचार इस महिला को ससुर लेखो यादव, सास, बड़ी-छोटी जेठानी, देवर, भतीजा द्वारा लगातार मारपीट और प्रताड़ित किया जाता है। साथ ही महिला को इन लोगों द्वारा जान से मारने की की भी धमकी दी गई है। प्रताड़ित महिला ने बताया कि पति घर में नहीं रहने के कारण और अंधी होने की वजह से ससुराल वाले लोग काफी प्रताड़ित और गाली गलोज करते है।

साथ ही महिला की दो बच्ची जिसके सहारे वह खड़ी है उसे ओर महिला को जान से मारने की भी धमकी दिया गया। इसके अलावे कहा गया है कि जान से मार कर सारे जमीन को हड़प लिया जाएगा। महिला ने बताया कि ससुराल वालों से वह काफी तंग आ चुकी है और आने वाले दिनों में वह काफी भयभीत रहा करती है। महिला ने बताया कि वह भीख मांग कर अपने और दोनों बच्ची को पाल रही है।