गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में इस दिन लगेगा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार, मनोज तिवारी और प्रिया मल्लिक के भजनों पर झूमे भक्त, पढ़े पूरी खबर

Share This News

सावन की अंतिम सोमवारी को गिरिडीह आये प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी और प्रिया मल्लिक ने अपनी अदा और अपने गीतों से यहां के लोगों का मन मोह लिया। बाबा दुखहरण नाथ मंदिर परिसर में कार्यक्रम के लिए लगाया गया

पंडाल तब जयकारों से गूंज उठा जब मनोज तिवारी ने घोषणा की कि बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 2 और 3 नवंबर गिरिडीह आएंगे और यहाँ उनका दरबार सजेगा। इसके साथ ही उन्होंने बाबा भोलेनाथ के कई भक्तिगीत भी प्रस्तुत किये।

इस दरम्यान लोग मनोज तिवारी के साथ झूमते-गाते रहे। मनोज तिवारी के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा और आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी मंच पर मौजूद थे।