गिरिडीह

मड़ांग बुरु दिशाेम मांझी थान में बाहां पर्व का बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन किया गया

Share This News

गिरिडीह जिले स्थित पारसनाथ पहाड़ में आदिवासी समाज के लोगों के नव वर्ष के अवसर पर धूमधाम के साथ बाहाँ पर्व का आयोजन किया गया है। इस दौरान मांझी थान में उनके द्वारा भव्य रूप से पूजा अर्चना भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

आपको बता दें कि दिशोम मांझी थाना आदिवासी समाज के लोगों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है और प्रत्येक वर्ष आदिवासी नववर्ष के अवसर पर यहां बाहां पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार यहां यह पर्व भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इसे लेकर यहां एक भव्य पंडाल भी निर्माण किया गया है।

इधर पर्व के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक समिति के सिकंदर हेंब्रम ने बताया कि बाहां पर्व आदिवासी लोगों का मुख्य त्यौहार है। मुख्य पुजारी चांदो लाल टुडू द्वारा यहां प्रकृति की पूजा अर्चना की जाती है। और इस बार यहां आदिवासी समाज के कई बड़े लोगों का जुटान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में लोग यहां त्यौहार मनाने पहुंच रह हैं और कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह पर्व एक माह तक चलता रहेगा।

Leave a Reply