गिरिडीह झारखण्ड

झारखंड लोकल बॉडीज एम्पलाई फेडरेशन की बैठक में प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

Share This News

झारखंड लोकल बॉडीज एम्पलाई फेडरेशन की एक बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में संगठन सचिव अशोक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 12 सितम्बर को गिरिडीह मे होने वाले हजारीबाग प्रमंडल स्तरीय नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत की प्रमंडलीय सम्मेलन को तैयारी की जंहा समीक्षा की गई। वंही कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु व्यवस्था एवं तैयारी कमिटी के गठन कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष लखन हरिजन, केदार हरिजन रामकुमार सिन्हा, मृत्युंजय सिंह, रिचर्ड् बेन्सन कंडुलना, दीपक कुमार, सुभाष शर्मा, शंभू कुमार सिंह, गोपाल राणा, शाहीद समेत नगर निगम के सभी कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे।