गिरिडीह झारखण्ड

बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा की बैठक संपन्न, संजय शर्मा अध्यक्ष व धर्मप्रकाश बने सचिव

Share This News

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई की वार्षिक आम बैठक संजय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मंडलीय महासचिव जगदीश चंद्र मित्तल उपाध्यक्ष हेमंत मिश्रा, संयुक्त सचिव सुमित सिन्हा तथा नीरज कुमार एवं संगठन सचिव अमरजीत राजवंशी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत शाखा सचिव धर्म प्रकाश के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर किया गया। प्रतिवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विनिवेशीकरण नीतियों को तेजी से वढा रही है, जिसके तहत देश की परिसंपत्तियों को बेचा जा रहा है। देश में महंगाई बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है ,रुपया का अवमूल्यन हो रहा है, लोगों को लोगों का जीवन दूभर हो गया है। देश में अमीर और गरीबी के बीच की खाई बढ़ रही है। एलआईसी इस देश की काफी सुदृढ वित्तीय संस्था है जो देश के आधारभूत संरचना के विकास में अहम भूमिका निभा रही है ।ऐसी संस्था को भी केंद्र सरकार ने आईपीओ के माध्यम से विनिवेश कर दिया तथा 3,50 प्रतिशत शेयर बेचकर ₹21000 करोड़ की उगाही किया। हम इसका विरोध करते हैं।

मंडल के महासचिव जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि अभी देश में केंद्र सरकार के द्वारा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। अभी एलआईसी के शेयर का भाव बाजार में गिर रहा है। इसे प्रचारित किया जा रहा है कि एलआईसी की स्थिति अच्छी नहीं है जो बिल्कुल गलत है एलआईसी प्रतिवर्ष शानदार वृद्धि दर्ज कर रही है।
जोनल ज्वाइंट सेक्रेट्री हेमंत मिश्रा ने कहा कि भारत में लोगों से भोजन ,शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों को छीना जा रहा है। देश के शासक वर्ग के द्वारा कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने के लिए श्रम नीति को भी संशोधित किया गया।
बैठक को मंडलीय संयुक्त सचिव सुमित सिन्हा तथा नीरज कुमार, संगठन सचिव अमरजीत राजवंशी, पेंशनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता , संयुक्त सचिव अलगू प्रसाद ने भी संबोधित किया।

बैठक में सत्र 2022 के लिए पुणे संजय शर्मा को अध्यक्ष तथा धर्म प्रकाश को सचिव चुना गया विजय कुमार अनुराग मुर्मू राजेश कुमार उपाध्याय श्वेता कुमारी को संयुक्त सचिव, डेनियल मरांडी तथा कुमकुम वाला वर्मा को उपाध्यक्ष, श्वेता को संयोजिका महिला उप समिति एवं अभय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में मंडलीय सहायक सचिव अनुराग मुर्मू विजय कुमार राजेश कुमार उपाध्याय उमा नाथ झा कुमकुम वाला बर्मा नीतीश कुमार गुप्ता नीरज कुमार सिंह अंजली श्वेता सबा परवीन प्रज्ञानंद सुकृति बर्मन गौरव सिंह प्रीतम कुमार मेहता प्रभात शर्मा कुलदीप कुमार रवि महेश्वरी वर्मा सुनील कुमार वर्मा संजय कुमार शर्मा सहित गिरिडीह शाखा के तमाम कर्मचारियों एवं दैनिक भोगी कर्मचारियों ने भाग लिया।
रिर्पोट, मनोज कुमार।