गिरिडीह झारखण्ड

पिछड़ी जाति मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर की गयी बैठक

Share This News

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पिछड़ी जाति मोर्चा द्वारा मधुबन में होने वाले पिछड़ी जाति मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी को लेकर सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने बैठक की। जिसमें प्रदेश के कई जिलों से कई पदाधिकारी शिव प्रसाद साहू, प्रदेश महामंत्री, मनोज गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी, सुमित शर्मा प्रशिक्षण प्रभारी, रामजी कुशवाहा प्रशिक्षण प्रभारी, योगेश कुमार डांगी, विपिन कुमार प्रदेश कार्य समिति सदस्य,अजय शर्मा प्रशिक्षण संयोजक, प्रमोद मालकरणी, बलराम प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सम्मिलित हुए।

बताया गया की उक्त अवधि में 15 सत्र चलेंगे उसके अलावा सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय गीत सहित अनेकों कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें पिछड़ी जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश स्तर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदि अनेकों गणमान्य नेता भाग लेंगे।