Site icon GIRIDIH UPDATES

पूर्व सैनिक गिरिडीह के सदस्यों की हुई बैठक, संगठन मजबूत पर दिया गया बल

Share This News
पूर्व सैनिक गिरिडीह के सदस्यों की एक बैठक रविवार को सिहोडीह स्थित आइकॉन पब्लिक स्कूल में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वेटरन्स इंडिया धनबाद के अध्यक्ष वेटर्न रविन्द्र कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में वेटरन्स इंडिया धनबाद के सचिव रमेश प्रसाद, राजकुमार जी मुख्य रूप से उपस्थिति हुए। बैठक में अथितियों के द्वारा बताया गया कि हमलोगों को संगठन के माध्यम से जिला में किसी भी सेवानिवृत सैनिक,उनकी वीर नारी एवं सेवारत सैनिकों की किसी प्रकार की समस्याओं का निदान करने का प्रयास करना है। जिसे सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहना है।
बताया गया कि पूर्व सैनिकों के नियोजन के लिए भी कार्य करना है। बैठक में उपस्थित वीर नारी पार्वती देवी के द्वारा उनको पेंसन कम मिलने की बात कही गई। जिसका निदान के लिए ऑनरी लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार को कार्यवाही के लिए दायित्व दिया गया। इस दौरान कई विन्दुओं पर चर्चा के बाद गिरिडीह में वेटरन इंडिया की इकाई को संचालित करने के लिए 15 लोगों की एक कार्यवाहक कार्यकारिणी समिति बनाई गई।जिसमें नवीन कान्त सिंह को अध्यक्ष, बच्चू मंडल और प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष, अमित रंजन को सचिव, आर के वर्मा को कोषाध्यक्ष, विद्याभूषण , अशोक कुमार, दशरथ किस्कू को संयोजक,का दायित्व सौंपा गया।
साथ ही सक्रिय सदस्य के रूप में विजय कुमार वर्मा, उमेश कुमार, रवि द्विवेदी, विजेन्द्र प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय, दिलीप कुमार, सुधीर प्रसाद सिंह को मनोनीत किया गया। नवीन कान्त सिंह ने लोगों को आज के सफल कार्यक्रम के लिए लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अलग अलग स्थानों पर बैठक करके और लोगों को जोड़ा व जागरूक किया जाएगा। जिसमें कार्यकारिणी के लोगों को उपस्थित रहने का प्रयास करना है। बैठक में उपस्थित वीर नारी पार्वती देवी, गोकुल पाठक,सर्विस सोल्जर पवन कुमार वर्मा,रामकृष्ण वर्मा,सुधीर कुमार वर्मा,विजेंद्र प्रसाद,सुकुल नारायण देव,अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
Exit mobile version