गिरिडीह झारखण्ड

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई बैठक, जनसंख्या वृद्धि पर जताई गई नाराजगी

Share This News
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन गिरिडीह की एक बैठक गुरुवार को पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा के आवास पर किया गया। बैठक में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के केंद्रीय मार्गदर्शक सुविख्यात राष्ट्रीय प्रखर प्रवक्ता चित्रकूटधाम के महंत श्री श्री 108 स्वामी सीताराम शरण जी महाराज एवं गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग जिले के संरक्षक गांडेय पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, डाल्टेनगंज के सुधाकर पांडेय,गिरिडीह के राकेश सिन्हा व सभी प्रखंड के भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले अतिथियों का माल्यर्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया गया। सभा को सम्बोधित करते हुवे पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि हमारे देश में जनसंख्या का विस्फोट कई बड़ी समस्याओं की जड़ बन चुका है।
बेरोजगारी, गरीबी, कुपोषण आदि तमाम तरह के प्रदूषण जैसी समस्याओं के जड़ में जनसंख्या का विस्फोट ही है। इस समस्या पर लोगों का ध्यान आकृष्ट तो हुआ और सड़क से लेकर संसद तक इसकी चर्चा शुरू हुई है। लेकिन सियासत के चलते जनसंख्या विस्फोट पर नियंत्रण के लिए कोई कानून संसद में अब तक नहीं बन सका है। उन्होंने कहा कि 1976 ई. में संसद के दोनों सदनों में विस्तृत चर्चा के बाद 42वां संविधान संशोधन विधेयक पास हुआ था और संविधान की सातवीं अनुसूची में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन का प्रावधान किया गया। साथ ही 42वें संविधान संशोधन द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का अधिकार दिया गया। महंत स्वामी सीताराम शरण जी महाराज ने कहा कि आज के समय में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना ही चाहिए। जब हम किसी से जन संख्या नियंत्रण कानून बनवाने की मांग में सहयोग की अपील करते है तो उसका सवाल हो सकता है कि हम क्यों करें इसमे सहयोग।
तब उसकी बात को बहुत सहजता से ले। उसे समझाए की उसके दो बच्चे है। बहुत अच्छी बात है। फिर जनसँख्या बढ़ क्यो रही है। उसका लाभकिसको हो रहा है। उसकी हानि किसे हो रही है। भारत की जनसँख्या में 30 प्रतिशत लोग ही प्रत्यक्ष रूप से टैक्स देते है। बाकी सत्तर प्रतिशत उस टैक्स का उपयोग करते है। मौके पर उपस्थित गिरिडीह विभाग के मार्गदर्शक राकेश सिन्हा ने कहा यदि देश की जन संख्या कम हो तो उस बजट से युवाओ को रोजगार मिल सकता है। देश मे गरीबी से जूझते लोगों के लिए भोजन, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, आवास, ऋण, पेंशन आदि की व्यवस्था में सरकार बड़ा धन खर्च करती है। यह धन उन लोगों का ऊपर खर्च किया जाता है जो लोग 11 बच्चे पैदा कर रहे है। इस दौरान जनसंख्या समाधान फाउंडेशन गिरिडीह का जिला संयोजक देवराज जी को मनोनीत किया गया । मौके पर एंथोनी स्वामी, प्रोफेसर विवेकानंद कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, सुनील सिंह, रंजीत मरांडी, दिनेश कुमार वर्मा, संदीप गुप्ता, यमुना वर्मा, श्याम पाठक, वीरेंद्र राय, महेश राय, ओम प्रकाश गुप्ता, गोपाल विश्वकर्मा सहित सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित थे।