गिरिडीह झारखण्ड

विधानसभा पुस्तकालय समिति की टीम ने गिरिडीह में कई बैठक, विभिन्न योजनाओं की कि गई समीक्षा

Share This News
विधानसभा पुस्तकालय समिति की टीम शुक्रवार को गिरिडीह पहुंची और नया परिसदन भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिले में संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर समिति की सदस्य सह झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, गिरिडीह डीडीसी शशिभूषण मेहरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
इस दौरान कई कांग्रेसी नेता भी मौके पर उपस्थित रहे। समिति के सभापति डॉक्टर इरफान अंसारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से कई रिपोर्ट तलब किया। मौके पर अधिकारियों के क्लास भी लिया गया। बैठक के दौरान जिले में संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद सभापति डॉ अंसारी ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। राज्य में सिस्टम फेल हो चुका है।
सिस्टम में सुधार की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर गहन चर्चा किया जाएगा। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य भर में नए पुस्तकालय की स्थापना भी जल्द की जाएगी। कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, कांग्रेस नेत्री मंजू कुमारी, उपेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, बलराम यादव, महमूद अली खान, अजय सिन्हा मंटू आदि मौजूद थे।