गिरिडीह झारखण्ड धर्म

भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व, ईदगाह के सामूहिक नमाज के बाद एक दूसरे को लोगों ने दी बधाइयां

Share This News

गिरिडीह। बकरीद का पर्व गिरिडीह में आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले सुबह मुस्लिम धर्मावलंबियों का जुटान ईदगाहों और मस्जिदों में हुआ। जहां सभी ने हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज सामूहिक रूप से अदा की।

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मुल्क में अमन शांति और आपसी भाईचारे की दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के बाद ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर लोग एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद पर्व की बधाइयां देते नजर आए।

खूब उत्साह के साथ लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की आपसी प्रेम का संदेश दिया। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी।