Site icon GIRIDIH UPDATES

व्हट्टी बाजार स्थित 26 दुकानों की की गई बंदोबस्ती, 2 लाख 500 रुपये की लगी उच्चतम बोली

Share This News
FacebookWhatsappTwitter

गिरिडीह के हूट्टी बाजार स्थित नगर निगम बाजार में नवनिर्मित कुल 50 दुकान बनकर तैयार हो चुके है। जिसमें आज 26 दुकानों की बंदोबस्ती नगर निगम स्थित सभागार में आज की गई। जिसकी जानकारी नगर निगम के उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति ने दी। उन्होंने बताया कि व्हट्टी बाजार में 50 नई दुकान बनाए गए है। उन दुकानों में आज 26 दुकानों का बंदोबस्त किया गया।

वहीं दो दुकानों को पहले ही किया गया था। उन्होंने बताया कि 2 लाख 500 रुपये की उच्च बोली बंदोबस्ती के लिए लगाई गई। उप नगर आयुक्त ने बताया बाकी शेष बचे 22 दुकानों के लिए अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन आने के बाद आगे इसकी प्रक्रिया की जाएगी। मौके पर उप नगर आयुक्त के अलावे अर्बन प्लानर मंजूर आलम, जेई नरेश यादव, विमल सोरेन, शंभू सिंह अन्य नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookTwitterRedditLinkedinPinterestMeWeMixWhatsapp
Exit mobile version