गिरिडीह झारखण्ड

पत्नी को अफेयर से किया मना तो प्रेमी और ससुर ने मिलकर बैंककर्मी पति को पीटा

Share This News

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में कार्यरत बैंक एक बैंककर्मी की पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। आराेप पत्नी, प्रेमी और ससुर पर लगा है। जब कर्मी चिल्लाने लगा ताे मुहल्ले के लाेग दाैड़कर पहुंचे ताे देखा कि उसे पलंग में बांधकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

इस घटना काे लेकर उसने पत्नी और ससुर पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अपने आवेदन में बैंककर्मी ने बताया कि वह पचंबा के कल्याणडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत है। और शहर में रहता है। गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ घर पर ही थे। इसी दौरान देर रात उसकी का ब्वॉयफ्रेंड और ससुर आ धमके। और तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

बैंक कर्मी का आरोप है कि शादी से पहले उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी उसे भी नहीं थी। शादी के बाद पत्नी की सारी करतूत का पता चला। तो कई बार उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानी, और घर पर रहकर प्रेमी से उसकी पत्नी घंटो बात करती। जब उसने पत्नी से तलाक लेने की बात कही तो वो और उसके ससुर दोनों नाराज हो गए।