Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह जिला वस्त्र व्यवसाई संघ द्वारा जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल और मास्क

Share This News
गिरिडीह जिला वस्त्र व्यवसाई संघ अपने नेक कामों से सदैव कुछ ना कुछ शहर के लिए करते रहते हैं। गर्मी का मौसम हो, या कोरोना काल हो, या अन्य त्योहारों आदि हो हर समय जरूरतमंदों के लिए यह संघ तत्पर रहते हैं। आज संघ के द्वारा हर वर्ष की तरह इस साल भी दिघरिया कला (खंडोली) गाँव और कुसमाटाँड़ गाँव में कम्बल वितरण समाहरो का आयोजन किया गया।

जिसमें कोविड -19 को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच 150 पीस कम्बल व मास्क का वितरण किया गया। कंबल पाने वालों में लगभग 70 से 80 लोग दिव्यागजन व मसुमात शामिल थे। साथ ही संग लोगों के द्वारा कोरोना काल से बचाव के भी नियम बताए गए। इस समारोह में मुख्य रुप संघ के अध्यक्ष राजेश सुराणा, उपाध्यक्ष हरिमोहन केडिया, सचिव राजन गुप्ता, मनमित सिंघ, विनोद वर्णवाल, श्रवण तुलस्यान, मनीष, सुरज, सुमीत आदि लोग मुख्य रुप से उपस्थित थे।
Exit mobile version