गिरिडीह झारखण्ड टैकनोलजी

इस खतरनाक वायरस से हो जाइए सावधान, क्लिक करते ही आपका फोन हो सकता है हैक

Share This News

गिरिडीह। गिरिडीह में इन दिनों एक डिजिटल खतरनाक वायरस ने सबको परेशान कर रखा है। कई लोग इस वायरस का शिकार हो चुके हैं। दरअसल इस डिजिटल वायरस का शिकार होते ही आपका फोन हैक हो जाता है और साइबर फ्रॉड के शिकार बन सकते हैं।

जी हां पीएम किसान के नाम का यह वायरस बहुत तेजी से शेयर हो रहा है। इस वायरस को सभी वॉट्सएप ग्रुप में शेयर किया जा रहा है। इस वायरस के लिंक पर क्लिक करते ही आपका फोन हैक हो जाता है। कई लोगों के साथ ऐसा हुआ जिन्होंने पीएम किसान नाम के वायरस के लिंक पर क्लिक किया और उनका फोन हैक हो गया।

इस वायरस का शिकार होने के बाद कई लोगों ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस लिए सभी को इस डिजिटल वायरस से सतर्क रहने की जरूरत है। आप भी बिना सोचे समझे किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें और पूरी सावधानी बरते।