गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह में याद किये गए भगवान बिरसा मुंडा, बिरसा चौक में मनाई गई जयंती

Share This News

बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में रविवार को सदर प्रखंड के सिहोडीह-सिरसिया स्थित बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा की जयंती मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह भाजपा नेता लक्ष्मण स्वर्णकार के अलावे झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा, जद्यू नेता सरयू गोप, परमेशवर मंडल भी शामिल हुए। समारोह की शुरुआत अतिथियों ने भगवान बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

वहीं समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि काफी संघर्षो के बाद भी झारखंड बना। अब इस राज्य को एक बेहतर पहचान और दिशा देने की भूमिका में एक-एक व्यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभाना होगा। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा ने जिन विचारों के साथ झारखंड की लड़ाई लड़ी। उसे हुलगुलाल आंदोलन कहा जाता है। ऐसे में हर व्यक्ति को उसका अधिकार मिले। इसके लिए एक और हुलगुलान की जरुरत महसूस हो रही है। इस समारोह में समिति के अध्यक्ष रविकांत सिंह के अलावे समिति के कई सदस्य मौजूद थे।