Site icon GIRIDIH UPDATES

प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज होने पर भाजपाइयों में आक्रोश, फूंका सीएम का पुतला

Share This News

गिरिडीह। दुमका उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिये गए बयान के बाद उनपर मुकदमा दर्ज किए जाने से भाजपाइयों में आक्रोश पनप गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर कार्रवाई करते हुए दुमका प्रशासन द्वारा दुमका नगर थाना में केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद भाजपा समर्थकों में गुस्से का माहौल है। इसी के विरोध में रविवार को भाजपाइयों ने गिरिडीह में राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला फूंका और प्रदेश अध्यक्ष पर किये गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की।

भाजपा जिला कमिटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला लेकर पहले शहर के मार्ग पर भ्रमण किया। जिसके बाद टावर चौक पर पहुंचकर भाजपाइयों ने सीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने सत्तारूढ़ दल एवं उसके सीएम हेमन्त सोरेन को अल्टीमेटम देते हुए जल्द मुकदमा वापस नहीं लेने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी भी दी। मौके पर नगर निगम के महापौर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version