Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में भारत बंद का दिखा असर, सुबह 4 बजे से ही बंद के समर्थन में प्रदर्शन

Share This News

गिरिडीह में कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का असर देखा जा रहा है। भारत बंद को लेकर गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, भाकपा माले के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। इस दौरान सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सड़कों पर परिचालन रोकने की कोशिश की। वहीं सुबह 4 बजे ही जेएमएम और कांग्रेस समर्थक गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, सतीश केडिया, राजेश सिन्हा समेत सैकड़ों बंद समर्थक प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। जगह जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है वही आला अधिकारियों ने भी प्रदर्शनकारियों पर नजर बना कर रखी है।

Exit mobile version