गिरिडीह झारखण्ड

जमुआ में भी दिखा भारत बंद का असर

Share This News

जमुआ:- विकाश यादव

भारत बंद का असर जमुआ में भी दिखा। यहां बाजार तो खुले रहे लेकिन वाहनों का आवागमन दोपहर तक पूर्णतः बंद रहा। सोमवार सुबह से हीं जमुआ चौक पर कांग्रेस, झामुमो, राजद भाकपा माले एवं क्षेत्रीय पार्टी जमुआ चौक पर पहुंच कर वाहनों का आवागमन को रोक दिया। भारत बंद के समर्थक दोपहर तक जमुआ चौक पर डटे रहे। कहा कि सरकार को यह मौजूदा कृषि कानून को बदलना हीं होगा। इस कानून से सिर्फ़ देश के किसानों को हीं दिक्कत नहीं है बल्कि देश का एक-एक जन को इस काला कानून से परेशान होगा। महंगाई चरम पर होगी। देश का अनाज अमीरों की तिजोरी में कैद होगा। कालाबाजारी चरम पर होगी। जो लोग इस समय किसानों के पक्ष में नहीं है वह बहुत गलत रास्ते पर हैं। देश की सरकार कॉरपोरेट घरानों का गुलाम बन गया है। उसे देश के गरीब, असहाय और किसान से कोई मतलब नहीं है। उसका हर कार्य अमीरों के लिए है।